खेल के विकास के लिए जे के ग्रुप का प्रयास सराहनीय: सुदेश महतो

11/22/2021 11:41:55 AM

रांचीः झारखंड में जेके आर्चरी अकादमी का उद्घाटन रविवार को रांची के जे के इंटरनेशनल स्कूल अगड़ू स्थित उनके परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। जे के ग्रुप का क्रिकेट अकादमी के बाद यह दूसरी अकादमी होगी जो जे के स्पोर्ट्स अकादमी की इकाई के रुप मे कार्यरत होगी।

इस आर्चरी अकादमी का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने किया। इस अवसर पर महतो ने कहा कि किसी कार्य की सफलता के लिए उम्मीद, कर्तव्य, आदि बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को तराशने का काम किया जाना चाहिए। इसके लिए जे के आर्चरी अकादमी एक बेहतरीन प्लेटफार्म साबित होगा। इस बेहतर प्रशिक्षण से खिलाड़ी भविष्य के कर्णधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खेल के विकास के लिए जे के ग्रुप बाकी यथा सम्भव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जेके ग्रुप ऑफ कंपनी ने आर्चरी को जगह दिया। इससे निश्चित रूप से यह खेल और भी आगे बढ़ेगा। स्पोट्र्स से राज्य का मान सम्मान तो मिलता ही है, साथ ही यह रोजगार भी पैदा करता है।

इसमें असिमित संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि खेल में अनुशाशन है और इससे हमें अनुशासित कार्यकर्ता मिलता है। यदि उन्हें प्रमोट किया जाए तो एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि झारखंड आर्चरी की वाईस प्रेजिडेंट नेहा महतो ने कहा कि राज्य में बच्चों को प्लेटफार्म मिल रहा है। जेके ग्रुप इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में आर्चरी खेलें, ताकि आर्चरी में बच्चों का भविष्य बनाया जा सके। जेके ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे खुद एक स्पोर्ट्स मैन हैं। स्पोर्ट्स उनकी जान है। ऐसे में जेके ग्रुप ऑफ कंपनी स्पोर्ट्स के खेल में अपना सर्वोत्तम देना चाहता है। जेके ग्रुप ऑफ कंपनी भविष्य में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी खोल रही है।

इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के पीछे का एक ही उद्देश्य है, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राज्य व देश को आगे बढ़ाना। इस कार्यक्रम में जेके क्रिकेट अकादमी की उपाध्यक्ष चंद्रशिखा सिंह, रजिस्ट्रार डॉ जिगीशा श्रीवास्तव, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन शिवेंद्र दुबे, ओलिंपियन रीना कुमारी, साउथ एशियाई पदक विजेता भाग्यवती चानू सहित जेके ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर जेशु प्रधान, चन्द्रशेखर सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव सिन्हा, समाजसेवी भरत कांशी, आजसू जिलाध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जेके इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल संजय सिंह, डा. अजय सिंह समेत कई स्थानीय और गणमान्य व्यक्ति खिलाड़ी, प्रशिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर जे के इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से सभी उपस्थित अतिथियों का मोमेंटो , बुके एवं शाल ओढ़ाकर सन्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर शान्ति एवं भाईचारे के प्रतीक कबूतर को उड़ाया गया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में सिल्ली आर्चरी अकादमी, उनके अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रकाश राम और शिशिर महतो, अकिता तिवारी, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं रांची प्रेस क्लब आर्चरी सेंटर के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। जिन्होंने आर्चरी का शानदार प्रदर्शन किया। सुदेश महतो एवं जितेंद्र सिंह ने तीर चलाकर अकादमी की शानदार शुरूआत की। धन्यवाद ज्ञापन शिवेंद्र दुबे ने किया। उन्होंने बताया कि यह एकेडमी रेसिडेंशियल होगी जहाँ आर्चरी प्रशिक्षण के साथ साथ खिलाड़ी जे के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई भी कर सकेंगे। 

Content Writer

Diksha kanojia