Jharkhand: युथ हॉस्टेल्स एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, ओलंपिक ऑफिस में लगाए गए फलदार पौधे

Thursday, Jun 06, 2024-12:48 PM (IST)

रांची: झारखंड में युथ हॉस्टेल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखण्ड राज्य शाखा के विभिन्न इकाइयों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को काफ़ी धूमधाम से मनाया गया। झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के बैनर तले और युथ हॉस्टलस एसोसिएशन के सहयोग से झारखण्ड ओलम्पिक कार्यालय परिसर में फलदार वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसमें पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इसके अलावा मनरखन ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में इसके बी एड कॉलेज परिसर में पर्यावरण संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। सिल्ली में संत माइकल स्कूल परिसर में खिलाड़ियों और युथ हॉस्टल के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ- साथ जमशेदपुर इकाई के सदस्यों के द्वारा घोड़ाबंधा पार्क में स्वछता कार्यक्रम का आयोजन कर पार्क को प्लास्टिक फ्री बनाया गया।

इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, युथ हॉस्टल एसोसिएशन के राज्य सचिव मनोज कुमार भौमिक, राज्य चेयरमैन शिवेंद्र दुबे सहित चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, एस के पांडे मनोज कुमार महतो, ए भी नारायण, प्रदीप साहू, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, एस वाहिद अली, शैलेंद्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा, डॉ कविता सिंह आदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ज्ञातव्य है कि विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन आज के दिन पूरी दुनिया में किया जा रहा है। पुरे दुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया जाता है ताकि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static