Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 40°C पहुंचा पारा; धूप में 1 मिनट भी रुकना हुआ मुश्किल
Sunday, Mar 15, 2026-12:35 PM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड में अब गर्मी पूरी तरह से तेज हो गई है। राजधानी रांची में दोपहर के समय धूप और गर्म हवा इतनी तेज है कि सिग्नल पर 1 मिनट रुकना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं आई और दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है।
आने वाले 48 घंटे में बदल सकता है मौसम
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.6°C और सबसे कम तापमान गुमला में 13.1°C दर्ज किया गया। आने वाले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना एक कम दबाव का क्षेत्र झारखंड तक असर दिखा सकता है। इस दौरान झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है।
गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानियां
16 और 17 मार्च के लिए लगभग 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पूर्वी और उत्तरी जिले जैसे पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा में अधिकतम तापमान 40°C तक पहुँच सकता है। दक्षिणी जिले जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 38-39°C रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में घर से बाहर निकलते समय खुद को ढक कर रखें, खूब पानी पिएँ और बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखें।

