Jharkhand Weather: झारखंड के कई शहरों में आज बारिश का अलर्ट, रिमझिम फुहारों ने गिराया राज्य का तापमान

2/28/2024 11:35:48 AM

Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं- कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। 2 दिनों के बाद तापमान में धीरे- धीरे 3 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 3 दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं है, लेकिन 27 फरवरी को हुई वर्षा ने लोगों ने कुछ राहत दी है।



बता दें कि राजधानी रांची व आसपास के जिलों में हुई रिमझिम फुहारों ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 28 फरवरी को भी राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी से 1 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 2 मार्च से लेकर 4 मार्च तक मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलेगा और बारिश के आसार नजर आएंगे।



मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च को राज्य के पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 3 और 4 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Content Editor

Khushi