झारखंड ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल का गठन, अधिसूचना जारी

6/23/2021 10:46:26 AM

 

रांचीः झारखंड सरकार ने ट्राइब्स एडवाइजरी काउसिंल (टीएसी) की नियमावली में बदलाव और राजभवन की भूमिका समाप्त करने के बाद मंगलवार को टीएसी गठन कर दिया। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आज इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी।

टीएसी के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे, जबकि कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को उपाध्यक्ष किया गया है। 19 सदस्यीय समिति में मुख्यमंत्री, मंत्री समेत 17 विधायक और दो मनोनीत सदस्य है। मुख्यमंत्री के पदेन अध्यक्ष और कल्याण मंत्री के पदेन उपाध्यक्ष के अलावा अनुसूचित जनजाति कोटे के जिन 15 विधायकों को सदस्य बनाया गया है, विधायक स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरूवा, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप और सोनाराम सिंकू शामिल है।

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले विश्वनाथ सिंह सरदार और रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चिलदाग गांव निवासी जमल मुंडा को मनोनीत सदस्य बनाया गया है। 

Content Writer

Diksha kanojia