झारखंड प्रदेश टीएमसी का मोदी सरकार पर हमला- ममता बनर्जी हैं देश के लिए मजबूत विकल्प

10/10/2021 1:01:01 PM

रांचीः झारखंड प्रदेश की टीएमसी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी के अध्यक्ष कामेश्वर बैठा ने कहा कि देश के हालात इतने बदतर हो गए हैं कि एक सबल नेतृत्व की जरूरत है जो देश को आर्थिक मंदी महंगाई किसान की समस्या बेरोजगारी अपराध है।

डर के माहौल के साथ-साथ लोकतंत्र की गिरती साख और संविधान के भंग होते आचरण से निजात दिला सकती है और यह काम हमारी नेत्री सुश्री ममता बनर्जी के के नेतृत्व में संभव है। तृणमूल प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मुकेश कश्यप ने अपने समर्थकों सहित तृणमूल का दामन थामा और पार्टी उनकी राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रदेश महासचिव बनाने की घोषणा भी की गई।

मुकेश कश्यप ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस देश को ऊर्जा दे सकती है और ममता बनर्जी विपक्षी दलों का चेहरा बन सकती है। उनके ही नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बन सकती है।

Content Writer

Diksha kanojia