झारखंड प्रदेश भाजपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय साधुचरण महतो को दी श्रद्धांजलि

11/25/2021 11:35:45 AM

 

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्व साधुचरण महतो आज पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका कल कोलकाता में इलाज के क्रम में आसमयिक निधन हो गया था।

प्रदेश भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने बुधवार को बिस्टुपुर में उनके आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उनका नमन किया, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंडा के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एवम विधायक अमर बाउरी भी उपस्थित थे।

रांची लोकसभ क्षेत्र के सांसद संजय सेठ एवम जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने भी स्व साधुचरण महतो के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व साधुचरण महतो के व्यक्तित्व एवम कृतत्व का स्मरण करते हुए नीलकण्ठ मुंडा ने कहा कि स्व महतो के अंतिम दर्शन एवम अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब उनकी लोकप्रियता को बता रहा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ विधानसभा में साथ साथ रहने का अवसर मिला। वे क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते थे।

Content Writer

Diksha kanojia