NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा ने जताया हर्ष

8/7/2022 12:55:05 PM

 

रांचीः सभारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भारत के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को उनकी जीत पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनकड़ की जीत देश के करोड़ों किसान परिवार की जीत है। उन्होंने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ ,सबका विकास के रूप में विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला उपराष्ट्रपति मिला है जिसने एक राज्यपाल के रूप में जनता की समस्याओं को काफी नजदीक से अनुभव किया है। भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्रपति के रूप में सुदूर गांव देहात की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है, दूसरी ओर एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुआ, इससे भारत के लोकतंत्र की मजबूती प्रकट हुई है। दुनिया आज भारत के लोकतंत्र की सराहना कर रही।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय नारा नहीं संकल्प है। देश में केवल विकास कार्यों में ही अंत्योदय नहीं झलक रहा बल्कि संवैधानिक जिम्मेवारियों में भी अंत्योदय को साकार किया जा रहा। एन डी ए ने एक उच्चकोटि के संविधान विशेषज्ञ, जनता के दुखदर्द को समझने वाला उपराष्ट्रपति देश को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के विकास का स्वप्न साकार हो रहा। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉक्टर प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल हैं।

Content Writer

Diksha kanojia