दीपक प्रकाश का हमला- हेमंत सरकार में चरमरा गई झारखंड की विधि व्यवस्था

8/1/2021 5:34:24 PM

 

रांचीः झारखंड भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में विधि व्यवस्था हेमंत सरकार में चरमरा गई है जिस तरह से लालू यादव के जमाने में पूरा बिहार 7 बजे ही बंद हो जाया करता था आज फिर वही समय आ गया है।

प्रकाश ने आगे कहा कि झारखंड में हत्या का ग्राफ डकैती का ग्राफ दुष्कर्म का ग्राफ चरम सीमा पर है। उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा है कि राज्य में महज 18 महीने में 2678 हत्या हुई है। वहीं दुष्कर्म की बात करें तो महज 18 महीने मे 2432 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं, साथ ही अपहरण की 24 घटनाएं व डकैती 190 हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि 18 महीने के हेमंत के शासनकाल में संगीन अपराध के आंकड़े 10000 पहुंच चुके हैं। राज्य में इस सरकार के खिलाफ जनता के रोष बना हुआ है, इस सरकार में आम आदमी के साथ साथ पुलिस कर्मी, वकील यहां तक की जज भी नही बच सके है।

भाजपा सांसद ने कहा है की जिस तरह जज उत्तम आनंद की मौत के मामले पर सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है। पुलिस इंसपेक्टर रूपा तिर्की के मामले पर भी सीबीआई जांच की अनुसंशा होनी चाहिए। वहीं दीपक प्रकाश ने रोजगार के मामले पर भी हेमन्त सरकार को आड़े हांतो लेते हुए कहा की चुनाव से पहले जो जनता से वादा किया था कहां है वे वादे वे कसमे, उन्होंने कहा की हेमंत सरकार ने राज्य के लोगो को राज्य के छात्रों को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंनो कहा की सरकार के खिलाफ इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पार्टी 20 अगस्त से सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।

Content Writer

Diksha kanojia