झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की
Friday, Jun 20, 2025-11:30 AM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस बीते गुरुवार को प्रेस क्लब में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।
राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर देश की जनता के लिए उठाए गए मुद्दों, किए गए संघर्ष और उनके भाषणों को ऑडियो विजुअल के द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके पश्चात चेशायर होम में लोगों के बीच फल वितरित किया गया। इस अवसर पर बंधु तिर्की शहजादा अनवर,जलेश्वर महतो, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, ममता देवी,रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र सिंह,एम.तौशिफ,अशोक चौधरी, सत्यनारायण सिंह, अजय सिंह, नालिन मिश्रा, नीरज भोक्ता, धन्नजय तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।