गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने पर झारखंड पुलिस ने दिखाई दरियादिली, आधी रात को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

3/31/2024 12:30:57 PM

Bokaro: झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले से पुलिस की दरियादिली सामने आई है जहां एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पुलिस जवानों ने पीड़ित महिला का सहयोग किया।

मामला जिले के चास गरगा पुल के पास अमृत पार्क का है। यहां गुरुवार की रात एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस अधीक्षक को फोन किया और महिला की स्थिति बताई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस जवानों को प्रसव में पीड़ित महिला का सहयोग करने को कहा। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को सदर अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, महिला और उसका बच्चा बिल्कुल सुरक्षित हैं।

Content Editor

Khushi