बोकारोः झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साइबर गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार

6/15/2020 11:36:04 AM

बोकारोः झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह के सरगना मिथिलेश कुमार दास समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन ने रविवार को बताया कि गिरोह ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के सेंट्रल मकोली निवासी दिग्विजय कुमार के खाते से करीब चालीस हजार रुपए निकाल लिए थे। इस सिलसिले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं इस मामले की छानबीन के क्रम में मिले साक्ष्यों की आधार पर जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव निवासी देव कुमार नायक को गिरफ्तार किया गया।

Edited By

Diksha kanojia