धार्मिक झंडा जलाए जाने के विरोध में झारखंड पहान महासंघ ने निकाला मशाल जुलूस, आज रांची बंद

4/8/2023 11:15:28 AM

रांची: उपद्रवियों द्वारा एक धार्मिक झंडा जलाए जाने के विरोध में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज यानी शनिवार को रांची में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। झारखंड पहान महासंघ, केंद्रीय सरना समिति, राजी सरना प्रार्थना महासभा एवं अन्य आदिवासी संगठनों ने सरना झंडा जलाए जाने के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला और दोषी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ है और शहर में धारा 144 लागू लग गई है।



ये भी पढ़ें- अंधविश्वास! झाड़- फूंक के शक में ग्रामीणों ने दंपत्ति के साथ की मारपीट, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
ये भी पढ़ें- आम के पेड़ पर चढ़ने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मासूम, पेड़ पर ही हो गई मौत



"सरना झंडा को अपमानित किया जाना निंदनीय है"

झारखंड पाहन संघ के अध्यक्ष जगदीश पाहन ने कहा कि सरना झंडा को अपमानित किया जाना निंदनीय है और इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर बीते शुक्रवार को रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया और विरोध दर्ज कराया गया।



ये भी पढ़ें- "हेमंत हटाव, झारखंड बचाव" नारे के साथ 11 अप्रैल को चलो रांचीः दीपक प्रकाश
ये भी पढ़ें- BJP Foundation Day: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस, सभी बूथों पर सुना गया PM मोदी का संबोधन



"आज रांची बंद ऐतिहासिक होगा"

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आदिवासी अपनी परंपरा व संस्कृति के प्रति जागरूक हो चुके हैं एवं अपने सम्मान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज रांची बंद ऐतिहासिक होगा, लेकिन इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और डेयरी एवं दवा की दुकानों छूट दी गई है। आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद को देखते हुए रांची के अनेक शिक्षण संस्थानों ने शनिवार को संस्थान बंद रहने की घोषणा की। 

Content Editor

Khushi