Jharkhand News... हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर JMM ने किया हवन और सत्यनारायण कथा

2/18/2024 6:38:09 PM

 Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति की ओर से हीरापुर हरि मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा व हवन पूजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर षड्यंत्र के तहत लगाए गए झूठे आरोपों व केस से बरी होने के लिए पूजा-अर्चना, प्रार्थना, मन्नत मांगी गयी। इस कार्यक्रम में जिला के सभी केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, जिला सदस्य, जिला के पूर्व पदाधिकारी, महानगर समिति के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, महानगर के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पदाधिकारी शामिल हुए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है। वह राज्य के लिए अच्छा काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रिहाई के लिए पूजा- हवन किया गया है। आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका जवाब जनता देगी।

Content Editor

Khushi