चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है झारखंड मुक्ति मोर्चा: आदित्य साहू

5/8/2022 5:47:08 PM

 

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है।

उन्होंने आज कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास ही भ्रष्टाचार से भरा हुआ है, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान और झामुमो ने भ्रस्टाचारियों के समर्थन में खुले आम आंदोलन कर अपनी भद्द पिटवा रही है। साहू ने कहा कि यदि झारखंड मुक्ति मोर्चा को घेराव करना ही था तो भ्रस्टाचारियों के घर का घेराव करना चाहिये था। भाजपा हमेशा भ्रस्टाचारियों के खिलाफ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ईमानदार चौकीदार के रूप से हमेशा खड़ी है और राज्य की लूटती खनिज संपदा के लिए मूकदर्शक नही बन सकती। भाजपा एक सशक्त विपक्ष के रूप में चौकीदारी कर रही। सदन से सड़क तक पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।

साहू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जैसा रवैया है उस हिसाब से यदि अपराधी को सजा होती है तो वे न्यायलय का घेराव करेंगे और यदि अपराधी को पुलिस पकड़ती है तो थाना का घेराव करेंगे। झामुमो को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्था पर भरोसा नही है, इसलिए ये इस प्रकार की नौटंकी कर जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia