55 साल के दरिंदे ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, चीखती रही बच्ची , नहीं पसीजा दिल; जब मां पहुंची फिर...
Saturday, Mar 14, 2026-04:11 PM (IST)
Crime News : झारखंड के जामताड़ा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।
घर के बाहर खेलते हुए मासूम को बनाया हवस का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मासूम बच्ची अपने घर के बाहर कुछ दूरी पर खेल रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो उसकी माँ उसे तलाशते हुए घर के पीछे की तरफ गई। खौफनाक दृश्य देखकर माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी मासूम के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था और उसे नुकसान पहुँचाने की कोशिश में था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों ने बिना देरी किए घटना की सूचना जामताड़ा पुलिस को दी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और छापेमारी कर आरोपी विधान बावरी (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और सभी आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस बच्ची का बयान दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

