झारखंड में दो दिन के लिए शराबबंदी, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Friday, Feb 20, 2026-03:11 PM (IST)

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के चास और फुसरो नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए शराबबंदी (ड्राई-डे) का ऐलान किया है।

बिना लाइसेंस वाले स्थानों में शराब रखने पर भी सख्त निगरानी
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी बोकारो के आदेश के अनुसार, चास नगर निगम के 35 वार्ड और फुसरो नगर परिषद के 28 वार्ड में मतदान की प्रक्रिया 23 फरवरी को होगी। इस दौरान शराबबंदी का असर 21 फरवरी शाम 5 बजे से शुरू होकर 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक रहेगा। इस अवधि में किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब या अन्य प्रतिष्ठानों में शराब बेचने या परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। बिना लाइसेंस वाले स्थानों में शराब रखने पर भी सख्त निगरानी की जाएगी।

उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने के निर्देश
प्रशासन ने सभी अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, ड्राई-डे से पहले ही कई लोग शराब खरीदकर घरों में जमा कर रहे हैं, ताकि आवश्यकतानुसार इसका उपयोग कर सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static