झारखंड में अगले 3 दिन ठंड का डबल अटैक! इन जिलों में चेतावनी जारी, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

Thursday, Dec 25, 2025-04:12 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

राज्य के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक निचले क्षोभमंडल में सक्रिय ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती है। राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जिससे कनकनी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो को ठंड के लिहाज से संवेदनशील जिले बताया है। इन जिलों में गुरुवार सुबह से शनिवार तक शीतलहर का प्रभाव अधिक रहने की चेतावनी दी गई है।

27 दिसंबर के बाद तापमान में स्थिरता आने की संभावना
ताजा मौसम आंकड़ों के अनुसार गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में पारा गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस और हजारीबाग में 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी रांची में भी ठंड ने जोर पकड़ लिया है, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉडर् किया गया। वहीं जमशेदपुर 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय घने कोहरे के कारण द्दश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर के बाद ही तापमान में कुछ स्थिरता आने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static