एक्शन मोड में झारखंड DGP अनुराग गुप्ता, अलग-अलग जिलों से 24 घंटे में अरेस्ट किए 605 फरार अपराधी
Tuesday, Aug 06, 2024-12:47 PM (IST)

रांचीः झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुके है। डीजीपी के निर्देश पर राज्य के अलग-अलग जिलों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीते 24 घंटे में विभिन्न जिलों से कुल 605 अपराधियों को गिरफ्तारी की जा चुकीहै।
सबसे अधिक हजारीबाग और बोकारो से अपराधियों की गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक हजारीबाग और बोकारो प्रखंड से फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बीती रात चले अभियान में कुल 102 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले रविवार को भी 94 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
लॉ एंड आर्डर पर डीजीपी के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश
वहीं डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य मे कुशल विधि व्यवस्था के लिए सभी जिले के एसएसपी, एसपी और वरीय पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए है कि हर हाल में अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर अपराध पर रोक लगाएं। साथ ही पुलिसकर्मी किसी भी विवाद में न पड़ें, अन्यथा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी ने सभी थानेदारों को साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि पारदर्शिता के साथ पुलिसिंग करें और वर्दी का मान रखें। अगर पुलिस वाले बेहतर काम करेंगे, तो झारखंड पुलिस का हौसला बुलंद होगा। डीजीपी के कड़े निर्देशों का ही प्रभाव है, जो 24 घंटे में 605 फरार अपराधी अरेस्ट किए गए।
अलग-अलग जिलों में पकड़े अपराधियों की गिनती
हजारीबाग रेंज: 297
बोकारो रेंज :152
पलामू रेंज: 69
रांची रेंज: 57
कोल्हान रेंज: 51
संथाल रेंज:15