दिल्ली पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सोनिया-राहुल गांधी से की मुलाकात

1/18/2021 12:16:35 PM

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 जनपथ आवास में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गाधी से मुलाकात की। वहीं हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि महागठबंधन के दल एकजुट हैं। साथ ही कृषि कानूनों को लेकर केंद्र को घेराव भी किया। उन्होंने भाजपा के ऑपरेशन कमल को सिरे से खारिज किया।

Nitika