Jharkhand Budget 2023 Highlights: बजट में किसानों को बड़ी राहत, 1727 करोड़ रुपए का कर्ज माफ

3/3/2023 3:14:37 PM

रांची: झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान पिछले साल के बजट से 15 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

कृषि ऋण माफी योजना का ब्यौरा
4.5 लाख किसानों का 1727 करोड़ रुपए का कर्ज माफ
सुखाड़ राहत के लिए सरकार ने दिए 461 करोड़ रुपए
3500 रुपए की दर से 13 लाख किसानों को मिला अनुदान
2023-24 में कृषि समृद्धि योजना लागू की जाएगी
FPO के मद में मिलेगा 50 करोड़ रुपए का अनुदान
फसल सुरक्षा योजना नाम की नई योजना का प्रस्ताव
झारखंड मिलेट मिशन के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट
CM पशुधन विकास योजना के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट
गिरिडीह और जमशेदपुर में लगाए जाएंगे नए डेयरी प्लांट
रांची में लगाया जाएगा मिल्क पाउडर प्लांट
दुग्ध उत्पादकों को 3 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
146 नए अनाज गोदामों का निर्माण किया जाएगा
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिए 4627 करोड़ रुपए का बजट
 

Content Editor

Khushi