झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव से मुलाकात

7/31/2022 5:53:18 PM

 

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सुबह रिम्स में पद्मश्री सिमोन उरांव से ऑनकोलोजी विभाग में मुलाकात की। उनके साथ रिम्स के डिन डॉ विवेक कश्यप, सुप्रिटेंडेंट डॉ हिरेन्द्र बिरुवा, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट शैलेश त्रिपाठी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने उनसे पूछा -बाबा, कैसे हैं, सिमोन जी ने सर हिलाकर कुछ इशारा किया, फिर मंत्री गुप्ता ने उरांव का हाथ पकड़कर उनसे कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, आप जल्द स्वस्थ होकर घर जायेंगे। मंत्री गुप्ता ने इलाज करने वाली चिकित्सक से उनके इलाज की जानकारी ली। डॉ ने उन्हें बताया कि उनकाएम आर आई और सीटी स्कैन हो गया है, ब्लड प्रेशर अभी कण्ट्रोल है, वे जल्द स्वस्थ हो जायेंगे।

देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सिमोन उरांव हमारे राज्य के गौरव है, उनका इलाज बेहतर हो इसके लिए निर्देश दिया गया है रिम्स प्रबंधन उनका विशेष ख्याल रख रहा है, उम्मीद है वे जल्द स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए घर जाएंगे।

Content Writer

Diksha kanojia