BJP के बहिगर्मन के बीच झारखंड विधानसभा ने पारित किया विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक

8/4/2022 11:25:37 AM

 

रांचीः झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों के बहिगर्मन के बीच 4 विधेयक पारित करवाए, जिनमें जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने से संबंधित विधेयक भी शामिल है। भाजपा ने अपने 4 विधायकों के निलंबन के विरोध में बहिगर्मन किया है।

सरकार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022, पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 और झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 सहित 4 विधेयक सदन से ध्वनिमत से पारित करवा लिए। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इन विधेयकों को सदन के पटल पर रखा था और भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह एवं आजसू के विधायक लंबोदर महतो ने इन विधेयकों को प्रवर समिति को भेजने की मांग थी।

वहीं सिंह और लंबोदर महतो ने कहा कि एक अगस्त को इन विधेयकों की प्रति उन्हें मिली थी और इतने कम समय में इनका अध्ययन कर सुझाव देना मुश्किल है। भाजपा नेता सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभाध्यक्ष सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर विपक्ष का गला घोंट रहे हैं।
 

Content Writer

Nitika