Jharkhand Assembly Elections: विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने दिए ये निर्देश

Thursday, Jun 13, 2024-03:07 PM (IST)

रांची: झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिये हैं। मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आए परिणामों की समीक्षा के लिए लोकसभा वार कमेटी बनाई जा रही है। यह कमेटी 15 दिनों में लोकसभा वार रिपोर्ट देगी। इसमें जिन सीटों पर जीत नहीं मिल सकी उसके कारण तलाशेंगी। किस विधानसभा या किस बूथ पर कितने वोट कम मिले उसे भी देखा जाएगा।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस झारखंड विधानसभा सीटों पर जहां चुनाव लड़ी थी, उन बुनियादी सीटों पर तैयारी शुरू कर रही है। पार्टी यहां देखेगी कि हम कहां मजबूत हैं और कहां कमजोर हैं। कमियों को दूर किया जाएगा और सशक्त बनाया जाएगा। गौरतलब है कि 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static