झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शिक्षा मंत्री के लिए किया रक्त दान

11/8/2020 6:07:53 PM

रांचीः झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने वैश्विक महामारी कोराना से संक्रमित और चेन्नई में एक अस्पताल में इलाजरत राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के लिए आज रक्तदान किया है।

बादल शनिवार को चेन्नई पहुंचे ,जहां लगातार वह श्री जगन्नाथ महतो के इलाज में सुधार कैसे हो इसे लेकर झारखंड सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का काम कर रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से शिक्षा मंत्री को रक्त की जरूरत होने पर कृषि मंत्री ने आज रक्तदान भी किया। इससे पूर्व बादल के दादाजी मोहन लाल पत्रलेख का देहांत आज हो गया। दादा के देहांत की खबर श्री बादल को दी।

बादल ने कहा, ‘‘मुझे अपने दादाजी के निधन कि जब जानकारी मिली उस वक्त मैं झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जी के लिए रक्त दान करने का काम कर रहा था। यह संयोग है कि जगन्नाथ बाबू को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी जिसे मैं खुद दान कर रहा था।

ईश्वर ने मेरे एक जन्म के आधार बनने वाले दादाजी को मुझसे छीना है तो वही ईश्वर मुझे पर इतनी कृपा जरूर करेंगे, कि भाई जैसे जगन्नाथ दादा को जल्द स्वस्थ कर हमारे बीच लाकर खड़ा कर दे।'' बादल आज देर रात दिल्ली पहुंचेंगे वहां से रांची और उसके बाद वह कल सरवा के लिए निकलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static