लातेहार में शर्मनाक घटना! 20 वर्षीय लड़की को जबरन सुनसान जगह पर ले गए दरिंदे, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म...2 आरोपी गिरफ्तार
Friday, Sep 12, 2025-09:02 AM (IST)

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के समीप एक सुनसान स्थान पर हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, ‘‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले में कथित रूप से शामिल दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।''
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू ठाकुर और उसके रिश्तेदार राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें मनिका इलाके के लाली गांव से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।