JBKSS सभी 81 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, जयराम महतो ने कहा- किसी भी पार्टी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन

Monday, Sep 09, 2024-01:55 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने अकेले ही सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। महतो ने कहा कि जेबीकेएसएस सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

जयराम महतो ने कहा कि वे अकेले दम पर झारखंड के सभी 81 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जयराम महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। इस भादो के भीष्म गर्मी में टी शर्ट, बदन पूरी तरह से भींगी हैं। युवाओं में काफी जोश है। लोग सरकार से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उसके अनुसार 71 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। आगे कुछ माह में जैसे ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी हम 81 सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static