जामताड़ाः छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

1/9/2021 4:43:57 PM

जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा जिले में जारी विशेष अभियान में छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 11 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नारायणपुर एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं गिरफ्तार हुए साइबर अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है, पूर्व में वह जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल 11 मोबाइल, 24 सिमकार्ड एवं एक बाईक जप्त किया गया है। सिन्हा ने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोरबंधा एवं घोषबाद में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में शिवधन मरांडी, संतोष बास्की, जाबिर हुसैन और सरफुद्दीन अंसारी शामिल है। गिरफ्तार अपराधी हिंदी, बांग्ला एवं कन्नड़ भाषा में माहिर है, इन्हीं क्षेत्रों के लोगों को अपना शिकार बनाते है। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र से शराफत अंसारी तथा अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया गया है।

Diksha kanojia