जामताड़ाः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Tuesday, Jun 30, 2020-02:17 PM (IST)

जामताड़ाः झारखंड में साइबर अपराधी बेखौफ हो गए हैं, दिन प्रतिदिन इन अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राज्य के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस जारी अभियान के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक ठिकाने से 42 वर्षीय हीरालाल मंडल, 21 वर्षीय चंदन मंडल, 40 वर्षीय भुनेश्वर मंडल, 29 वर्षीय निवास मंडल तथा 25 वर्षीय कमलेश मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इस दौरान मौके पर पुलिस ने अपराधइयों के पास से सात मोबाइल, 16 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, तीन बाइक एवं एक मारुति वैन भी बरामद की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static