जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी, 3 लोग झुलसे

5/7/2022 3:37:01 PM

 

जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार सुबह कोक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लांट में आग लग गई। कोक प्लांट के बैटरी नम्बर 5, 6 और 7 के क्रॉस ओवर में अचानक से ब्लास्ट हो गया और गैस रिसाव भी हुआ जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपातकालीन हालात में बाहर निकाला गया जहां से उनको सुरक्षित स्थान ले जाया गया। आग लगने के बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इस बीच इस अफरा-तफरी के माहौल में एक कर्मचारी घायल भी हो गया, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई है जिसको अस्पताल ले जाया गया है। उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद कंपनी के आला अधिकारी मौके वारदात पर पहुंच चुके हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल प्लांट में फिर से प्रोडक्शन तत्काल शुरू की जाए इसके लिए भी कोशिशें शुरू की गई है। वह प्लांट के बैटरी संख्या 5, 6, 7 में आई खराबी का असर बैटरी संख्या 8 और 9 में भी पड़ता नजर आया है।
 

Content Writer

Diksha kanojia