झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अब तक के सबसे अधिक 95.93% विद्यार्थी हुए पास

7/29/2021 5:38:30 PM

पटनाः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार दोपहर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कार्यालय में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल सर्वाधिक 95.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं मात्र 4.7% बच्चे फेल हुए हैं। यह अभी तक का सबसे हाई स्कोरिंग रिजल्ट माना जा रहा है।

दरअसल, इस बार 80:20 के फॉर्मूले के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। यानी 9वीं में प्राप्त किए गए अंकों से 80 प्रतिशत लिए गए हैं और 20 प्रतिशत अंक प्रैक्टिकल एग्जाम से लिए गए हैं। वहीं जिन विषय में प्रैक्टिकल नहीं हैं, उनमें इंटरनल असेसमेंट को शामिल किया गया है। 

विद्यार्थी अपना रिजल्ट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि इस बार टॉपर की सूची नहीं की जाएगी। बता दें कि इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 20% अधिक छात्र पास हुए हैं। पिछले साल जहां 75.01% छात्र हुए थे। वहीं इस साल 95.93% छात्र पास हुए हैं।

Content Writer

Ramanjot