विवाह के बंधन में बंधी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, शुभकामनाएं देने पहुंचे CM हेमंत

7/1/2020 5:54:24 PM

रांची: अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी दीपिका कुमारी मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ी अतानु दास के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। उनको शुभकामनाएं देने के लिए सीएम हेमंत सहित कई और मंत्री भी पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रांची के मोहराबादी स्थित वृंदावन बैंक्वेट हॉल में हुई। हॉल की साज-सजावट में कोई कमी नहीं थी लेकिन कोरोना की वजह से कम लोग ही शादी में शामिल हो पाए। साथ ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पूरा-पूरा ख्याल रखा। अतानु दास के परिवार में से केवल 7 लोग ही शादी में शामिल पाए जिनमें उनके माता-पिता, भाई-भाभी और बहन शामिल हुई। शादी में कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया था जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, सीएम हेमंत सोरेन, पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मूर्मु, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो हैं। 


वहीं दूसरी ओर केवल मुख्यमंत्री ही शादी में नजर आए और पहले कहा जा रहा था कि दीपिका के पिता की जगह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दीपिका का कन्या दान करेंगे लेकिन किसी कारण वश वह दिल्ली से आ नहीं पाए। इधर शादी समारोह में झारखंड डीजीपी एमवी राव व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई बड़ी हस्तियों ने दीपिका और आतनु को विवाह की बधाई दी।

Edited By

Diksha kanojia