झारखंड में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार; 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट
Thursday, Apr 16, 2026-11:43 AM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
13 जिलों में लू चलने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को राजधानी रांची समेत 13 जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू सहित कुछ जिलों में लू चल सकती है। राजधानी में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखेगा। हालांकि 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन रांची सहित अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में आंशिक बादल के साथ कहीं-कहीं गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है। संथाल परगना के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप और लू से बचने के लिए सतर्क रहने, घर से निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

