राज्यपाल का निर्देश- झारखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जांच की गति हो तेज

7/26/2020 2:34:44 PM

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कोविड-19 जांच की गति को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी को राजभवन बुलाकर प्रदेश में हाल के दिनों में वृहत स्तर पर हो रहे कोरोना के प्रसार की गहन समीक्षा की।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में नोवेल कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से होता दिख रहा है। वर्तमान हालात को देखते हुए अस्पतालों में शीघ्र बेड की संख्या बढ़ाना नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने जांच की गति को और तेज करने की दिशा में भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि इस विपदा से निपटने के लिए एक रणनीति के तहत कार्य करना होगा।

Edited By

Ramanjot