Independence Day: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया झंडोत्तोलन, झारखंड के वीर-सपूतों को किया याद

Thursday, Aug 15, 2024-12:42 PM (IST)

रांची:पूरा देश आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। झारखंड की राजधानी रांची व उपराजधानी दुमका में भी पूरे उत्साह के साथ आजादी दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया।

राज्य की उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडा फहराया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर संतोष गंगवार ने राज्य की जनता को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत जय जोहार के साथ की। झारखंड वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है।

PunjabKesari

राज्यपाल ने कहा कि इस मौके पर देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करने का दिन है। इस दौरान राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वालों को नमन किया। राज्यपाल ने झारखंड के सपूतों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की माटी वीर सपूतों की जननी रही है। ऐसे महान सपूत, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वहीं, बता दें कि इससे पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में आईआरबी, जिला पुलिस बल, एनसीसी सहित कुल 11 प्लाटून मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static