लुईस मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- झारखंड में बंद नहीं हो रही दुष्कर्म की घटनाएं

12/10/2020 11:31:22 AM

रांचीः झारखंड की पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बलात्कार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता डॉ. मरांडी ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे अयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संथालपरगना के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ 17 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य को एक बार फिर शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हाट से लौट रहे दंपति को युवकों ने बंधक बना लिया और घर से कुछ दूरी पर ही सुनसान इलाके में अपराधियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

डॉ. मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से संथाल परगना में आए दिन आदिवासी बच्ची, महिला, साध्वी से जिस तरह की बर्बरतापूर्ण अमानवीय घटना हो रही है उससे संथाल परगना की महिलाओं में डर का माहौल है। कोई भी माता-पिता अपनी बच्चियों को घर से बाहर बाजार-हाट भेजने में कतरा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यदि बलात्कार नहीं रोक सकते तो उन्हें चूड़ी पहन लेना चाहिए।

Diksha kanojia