झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाख की खेती को प्रोत्साहन

3/31/2022 12:05:00 PM

रांचीः झारखंड सरकार कल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से गांवों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाख की वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा सरकार का उद्देश्य लाख की खेती को कई क्षेत्रों में पुनर्जीवित करना भी है।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य में करीब 73 हजार किसान लाख की खेती के कार्य में जुटे हुए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार लाख की वैज्ञानिक खेती राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बदल रही है।

महिला किसानों ने अधिकारिता परियोजना एवं जोहर परियोजना के माध्यम से कई क्षेत्रों में इसे पुनर्जीवित भी किया है, वहीं किसानों के लिए बेहतर बाजार एवं लाख का मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia