स्ट्रीम बार गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अभिषेक सिंह सहित 10 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wednesday, May 29, 2024-11:08 AM (IST)

Ranchi: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्ट्रीम बार में अभिषेक सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा बार में डीजे कर्मी संदीप प्रामाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, इस मामले में बार संचालक, स्टाफ और बाउंसर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बेरहमी से की गई थी अभिषेक की पिटाई
हिरासत में लिए गए बार संचालक, स्टाफ और बाउंसर को सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में सभी का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों को जेल भेजा दिया गया। वहीं, बार कर्मी के हत्या के आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने गया से गिरफ्तार किया था। बता दें कि एक्सट्रीम बार के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हाफ नीला टी शर्ट पहने अभिषेक अपने दोस्तों के साथ बार में विवाद होने के बाद बाहर निकलता है। उसके ठीक पीछे बार के कई बाउंसर और दूसरे स्टाफ हाथ में छोटे छोटे स्टिक लेकर बाहर निकलते हैं। थोड़ी ही देर में बाहर भी बार वालों से अभिषेक और उसके दोस्तों का विवाद हो जाता है। देखते ही देखते बार बाउंसर अभिषेक की पिटाई करने लगते हैं। स्टिक से बार वाले अभिषेक की पिटाई करते हैं। उससे वह जमीन पर गिर पड़ता है, जिसके बाद भी बार वालें लात, घुसों और स्टिक से अभिषेक को बड़ी बेरहमी से मारते हैं, उसके कपड़े तक फाड़ा डालते हैं।

बार में हुई अपनी बेइज्जती और पिटाई से अभिषेक इतना गुस्सा होता है कि वह सीधे घर जाता है और वहां से अपनी गन लेकर फटे कपड़े में ही बार पहुचता है और अंदर घुसते ही डीजे संदीप की गोली मार कर हत्या कर देता है। अभिषेक के साथ मारपीट करने वाले में डीजे संदीप भी था। इसी वजह से संदीप के नजर आते ही वह उसे तुरंत गोली मार देता है। उसके बाद वह बाकी बार वालों की तलाश करता है, लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिलता है, जिसके बाद वह बाहर आकर अपना गुस्सा उतारने के लिए बार को निशाना बना कर कई फायर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static