चाईबासा में नक्सलियों ने बालू से लदे ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले

Saturday, Jul 02, 2022-11:35 AM (IST)

 

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित गुदरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हथियारबंद नक्सलियों ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को सिर्फ दो ट्रैक्टर जलाए जाने की खबर मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

static