Ichagarh Vidhan Sabha Seat: ईचागढ़ सीट पर क्या फिर से कब्जा करने में सफल होंगे सुदेश महतो?।। vidhansabha seat 2024

Saturday, Oct 26, 2024-01:32 PM (IST)

ईचागढ़: झारखंड की ईचागढ़ विधानसभा सीट रांची लोकसभा के तहत आता है। ईचागढ़ सीट सरायकेला खरसावां जिले का हिस्‍सा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से झामुमो नेता सुधीर महतो विधायक चुने गए थे। वहीं 2009 के चुनाव में ईचागढ़ से झारखंड विकास मोर्चा के नेता अरविंद कुमार सिंह विधायक चुने गए थे तो 2014 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट साधु चरण महतो ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।

 

2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू और बीजेपी के अलग चुनाव लड़ने से जेएमएम को फायदा हुआ और जेएमएम कैंडिडेट सबिता महतो ने ईचागढ़ से जीत हासिल कर लिया था। इस बार आजसू ने एक बार फिर हरेलाल महतो पर दांव खेला है। बदले सियासी समीकरण में ईचागढ़ सीट पर हरेलाल महतो की स्थिति काफी मजबूत लग रही है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं ईचागढ़ विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट सबिता महतो ने जीत हासिल की है। सबिता महतो 57 हजार पांच सौ 46 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू कैंडिडेट हरेलाल महतो 38 हजार आठ सौ 36 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो बीजेपी उम्मीदवार साधु चरण महतो 38 हजार चार सौ 85 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ सीट से बीजेपी कैंडिडेट साधु चरण महतो ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट साधु चरण महतो ने 75 हजार 634 वोट हासिल किया। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सबिता महतो ने  33हजार 384 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट साधु चरण महतो ने जेएमएम कैंडिडेट सबिता महतो को 42हजार 250 वोट से करारी शिकस्त दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह, 28 हजार 999 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ सीट से जेवीएम कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी तो आजसू कैंडिडेट विश्व रंजन महतो को 27 हजार 829 वोट मिला था। इस तरह से जेवीएम कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह ने आजसू कैंडिडेट विश्व रंजन महतो को 17 हजार 636 वोटों की मार्जिन से शिकस्त दे दी थी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सुधीर महतो  21हजार 396 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

इस बार ईचागढ़ सीट पर बीजेपी और आजसू के मिलकर चुनाव लड़ने से जेएमएम उम्मीदवार को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आजसू और बीजेपी के साथ आने से इस बार ईचागढ़ से हरेलाल महतो की जीत की संभावना बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static