"चाहे कुछ भी हो जाए बस से नहीं उतरूंगी", शराबी महिला ने Bus में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के भी छूटे पसीने

Sunday, Dec 07, 2025-11:42 AM (IST)

Dumka News: झारखंड के दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शराबी महिला ने बस में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी महिला से हार मान गई।

शराबी महिला ने Bus में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, जामताड़ा से दुमका जाने वाली पूजा ट्रेवल्स की बस में नशे में धुत एक आदिवासी महिला ने जमकर हंगामा किया। कहा जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने उसे बस में बैठाया था। महिला के एक हाथ में पपीता और दूसरे हाथ में एक बत्तख थी। शाम होते ही बस दुमका के अटल बिहारी बस स्टैंड पहुंची। यहां सभी यात्री उतर गए, लेकिन महिला अपनी सीट पर ही बैठी रही। जब चालक ने उसे उतरने को कहा तो महिला ने साफ मना कर दिया। महिला अपनी सीट पर हिलने के लिए भी तैयार नहीं थी जिसके बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महिला पुलिसकर्मी बस स्टैंड पहुंची। महिला पुलिसकर्मी ने महिला को उतरने को कहा, लेकिन नशे में धुत महिला उतरने के लिए तैयार नहीं थी।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बस से नीचे उतारा गया
इस दौरान उक्त महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई पर उतर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला कहने लगी कि चाहे कुछ भी हो जाए वह बस से नहीं उतरेगी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने चालक से बस को सीधे थाना ले जाने को कहा। थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बस से नीचे उतारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static