दुमका में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह

1/20/2022 7:40:36 PM

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान शफीकुल शेख और पारुला बीबी के रूप में हुई है। दोनों ने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस को दोनों का शव बुधवार की रात फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार पति-पत्नी में अकसर झगड़ा हुआ करता था और आत्महत्या करने से पहले शफीकुल शेख ने अपनी माँ से फोन पर कहा था कि दोनों आत्महत्या करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फोन पर हुई बातचीत के आधार पर शफीकुल के भाई कुछ अन्य लोगों के साथ जामकांदर पहुंचे और पति-पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Content Writer

Diksha kanojia