बिहार-झारखंड में 15 अगस्त को रिलीज होगी पवन सिंह की ‘हम हैं राही प्यार के‘ फिल्म, दर्शकों में भारी उत्साह
8/11/2021 11:17:33 AM

पटना/रांची/मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म‘हम हैं राही प्यार के'स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। फिल्म‘हम हैं राही प्यार के'का निर्माण डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन एवं जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है।
फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और सह-निर्माता प्रशांत जम्मुवाला हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा को लांच किया गया है। प्रशांत जम्मुवाला ने कहा, कोविड महामारी की वजह से सब कुछ बंद था। अब जब धीरे-धीरे सरकार के कोविड गाइडलाइंस के साथ सिनेमाघर खुलने लगे हैं, तब ऐसे में एक बार फिर यशी फिल्म्स और बिहार की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के' को सिनेमाघरों में रिलीज कर करने जा रहा है। वे इस फ़िल्म के वितरक भी हैं। इसके लिए हमने 15 अगस्त का शुभ दिन चुना है।
फिल्म पहले बिहार और झारखंड के दर्शकों के लिए रिलीज कर रहे हैं। फिल्म कैसी बनी है, इसकी एक झलक सबों ने फिल्म के ट्रेलर में देखा। अब बारी फिल्म की है, तो भोजपुरी के तमाम दर्शकों से अपील है कि आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें। उन्होंने कहा, यशी फिल्म्स पहले भी सईंया अरब गइले ना, घातक, दुल्हन वही जो पिया मन भाये जैसी सुपर हिट फिल्म का निर्माण कर चुकी है और अब फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के' लेकर तैयार है। फिल्म‘हम हैं राही प्यार के'के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।''
गौरतलब है फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के' में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज एवं उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई