उम्र विवाद को लेकर CM हेमंत पर हिमंत बिस्वा सरमा ने किया जुबानी प्रहार, कहा-JMM का पूरा सिस्टम फर्जी
Friday, Nov 01, 2024-03:50 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_11image_15_49_4912890626514545454.jpg)
रांची: हिमंत बिस्वा सरमा ने उम्र विवाद को लेकर CM हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झामुमो जनता को धोखा देने वाली पार्टी है। हलफनामे में उनकी उम्र बढ़ जाती है। उन्होंने जनता से झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया है। जेएमएम का पूरा सिस्टम फर्जी है। ये घुसपैठियों की सरकार है, अगर राज्य में दोबारा इनकी सरकार आती है तो कोई समाज सुरक्षित नहीं रहेगा। इन्हें सत्ता से हटाना झारखंड की जनता की जिम्मेदारी है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने आदिवासी समुदाय के खिलाफ अनाप-शनाप बात बोली है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ये सरकार आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे व्यक्ति की है, उनको हराना हमारे समाज की जिम्मेदारी है।
बता दें कि भाजपा ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया हेमंत ने 2019 में जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में ही सात साल बढ़ गई है। 2019 में हेमंत के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी, लेकिन इस साल यानी के 2024 के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है।