हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सहित देशभर से जन्मदिन पर मिली बधाई के लिए दिया धन्यवाद

8/11/2020 10:43:38 AM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके जन्मदिन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सहित राज्य और देश भर से मिली बधाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिवस पर मिली बधाई और शुभकामनाओं के लिए ट्वीट कर सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर झारखंड सहित पूरे देश से मिल रहे आशीर्वाद, प्रेम एवं शुभकामना संदेशों से मैं अभिभूत हूं। पुन: आप सबका आभार। जीवन के आगामी वर्ष भी आपकी सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहूंगा।

बता दें कि राज्यपाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में फोन के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी।

Nitika