सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी से हेमंत सोरेन ने की शिष्टाचार मुलाकात

Tuesday, Oct 19, 2021-04:59 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड में आईएएस के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें राजीव लोचन बख्शी को एक बार फिर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बना दिया गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजीव लोचन बख्शी से शिष्टाचार मुलाकात की।

बता दें कि झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना रांची के पद पर पदस्थापित राजीव लोचन बख्शी की सेवा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची से लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

static