महाअष्टमी के अवसर पर पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे हेमंत सोरेन, माता रानी का लिया आर्शीवाद

10/14/2021 11:11:13 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शारदीय नवरात्र के 8वें दिन महाअष्टमी के अवसर पर रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां शीश झुकाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी को कोरोना संक्रमण से बचाएं। राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बना रहे। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस बीच रांची महानगर दुर्गा समिति के मुख्य संरक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने कोरोना गाइडलाइन और सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप पूरी सतकर्ता बरतते हुए हर्ष तथा उल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।



दुबे ने बुधवार को कहा कि तमाम बंदिशों के बावजूद जिस तरह से आपार श्रद्धा और पूरे उत्साह तथा उमंग के साथ लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की, उसके लिए वे महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी गाइडलाइन का पालन करने और बेहतर साफ-सफाई रखने वाले पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है, यह एक सराहनीय प्रयास है।


दुबे ने कहा कि अब यह उम्मीद की जाती है कि सभी पूजा पंडाल शारदीय नवरात्र के संपन्न हो जाने पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सभी एहतियात और सतकर्ता का पालन करते हुए पर्यावरण, प्रदूषण एवं कोविड के नियम का पालन करेंगे। महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक दुबे ने छप्पन सेट दुर्गा पूजा पंडाल में सपरिवार आज संध्या महाअष्टमी की संध्या महाआरती में भाग लिया एवं राज्य की जनता की खुशहाली, समृद्धि, तरक्की एवं कोरोना खात्मे के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की एवं आशीर्वाद मांगा।
 

Content Writer

Diksha kanojia