हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर जताया शोक

Thursday, Dec 03, 2020-11:52 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि टुंडी के पूर्व विधायक महतो का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static