मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की ली जानकारी

5/4/2022 4:57:56 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हैदराबाद स्थित एचसीएएच सुवीटास रिहैबिलिटेशन सेंटर पहुंचकर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अस्पताल में विधायक महतो की धर्मपत्नी तारा देवी तथा अन्य परिजनों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने विधायक इंद्रजीत महतो के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन उनकी धर्मपत्नी को दिया। गौरतलब है कि पिछले 1 वर्ष से सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो अस्वस्थ चल रहे हैं तथा उनका इलाज हैदराबाद के एचसीएएच सुवीटास रिहैबिलिटेशन सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सतत निगरानी में चल रहा है। मुख्यमंत्री सोरेन ने विधायक महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। विनय

Content Writer

Diksha kanojia