हेमंत सोरेन ने 'संजीवनी वाहन' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कही ये बात

5/4/2021 5:43:34 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की गति तेजी से बढ़ने से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की मांग भी बढ़ रही है और ऐसे में संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
PunjabKesari

सोरेन ने मंगलवार को रांची जिला प्रशासन से शुरू किए गए संजीवनी वाहन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार ने पहले चरण में रांची जिले के अस्पतालों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन की शुरुआत की है। इसके उपरांत धनबाद और जमशेदपुर में इसे शुरू किया जाएगा। इससे उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए चिंता नहीं करनी होगी।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी वाहन 247 ऑपरेशन मोड में रहेंगे। इन वाहनों मे हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा। रांची जिले के अन्तर्गत जिस अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे तत्काल मुहैय्या कराया जाएगा। संजीवनी वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, ताकि इसकी बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

वर्तमान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कोविड सकिर्ट के माध्यम से रांची और जमशेदपुर के मरीजों को उसके निकटवर्ती जिले के अस्पतालों में निशुल्क ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की ससमय आपूर्ति की जाएगी।

इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है। यह कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है. इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुपयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त छवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static